सक्ती
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवंबर को होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम


सक्ती – छत्तीसगढ़ राज्य गठन के स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवंबर को एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों व विभागीय प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया जाएगा।
