वेदांता पावर ने सिंघितराई में निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर का आयोजन किया

सक्ती – वेदांता पावर सक्ती थर्मल पावर प्लांट ने अपनी सामुदायिक स्वास्थ्य पहल ‘प्रोजेक्ट आरोग्य’ के तहत छत्तीसगढ़ के सिंघितराई में निःशुल्क कैंसर जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया। इस पहल के माध्यम से सिंघितराई, निमोही और ओड़ेकेरा ग्राम पंचायतों के लोगों को कैंसर की जाँच और विशेषज्ञों से परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। बालको मेडिकल सेंटर, नवा रायपुर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 80 से अधिक लोगों की स्तन, सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) और मुख कैंसर की जाँच की गई। जाँच के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई, जिन्हें आगे कैंसर की चिकित्सकीय मूल्यांकन की आवश्यकता है। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, इन व्यक्तियों को आगे की जाँच और उपचार में सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य कैंसर की शुरुआती पहचान को बढ़ावा देना और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के गंभीर होने से पहले चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रोत्साहित करना था। इसके बाद इस सुविधा का विस्तार प्लांट टाउनशिप में रहने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों तक भी किया गया। इस शिविर में मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग वैन के माध्यम से ग्रामीण समुदाय तक विशेषज्ञ जाँच सुविधाएँ पहुँचाई गईं। शिविर में स्तन कैंसर की जाँच के लिए आधुनिक डिजिटल मैमोग्राफी, सर्वाइकल कैंसर की जाँच के लिए पैप स्मीयर या एचपीवी टेस्ट तथा मुख में संदिग्ध बदलावों की पहचान के लिए मुख परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही रक्तचाप और ब्लड शुगर की जाँच भी की गई। शिविर में सभी सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध थीं। बालको मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों ने ग्रामीणों के लिए कैंसर जागरूकता सत्र भी आयोजित किया, जिसमें ऐसे चेतावनी संकेतों की जानकारी दी गई, जिनके दिखाई देने पर समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेना आवश्यक है। इनमें स्तन में गांठ होना, स्तन के आकार या निप्पल में कोई बदलाव होना, योनि से असामान्य रक्तस्राव या अत्यधिक स्राव होना, मुख में कोई छाला, लाल या सफेद निशान जो लम्बे समय तक ठीक न हो शामिल है। डॉक्टरों ने नियमित कैंसर स्क्रीनिंग के महत्व पर भी जोर दिया, क्योंकि कई प्रकार के कैंसर में शुरूआत में किसी तरह के लक्षण नहीं दिखाई देते।
राजिंदर सिंह आहूजा, सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक, वेदांता पावर लिमिटेड, ने कहा, “स्वस्थ और सशक्त समुदायों के निर्माण के लिए निवारक स्वास्थ्य सेवाएँ अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कैंसर से लड़ाई में इसकी शुरुआती पहचान निर्णायक भूमिका निभा सकती है। हालाँकि, जागरूकता की कमी और कई भ्रांतियों के कारण लोग समय पर जाँच कराने में देरी कर देते हैं। प्रोजेक्ट आरोग्य के माध्यम से वेदांता पावर बालको मेडिकल सेंटर के साथ मिलकर कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, शुरुआती जाँच को प्रोत्साहित करने और समय पर चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है। हमारा निरंतर प्रयास है कि जिन समुदायों के साथ हम जुड़े हैं, उन्हें सार्थक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।”
दिनेश नायक, खंड चिकित्सा अधिकारी, डभरा, ने कहा, “सिंघितराई में वेदांता पावर द्वारा बालको मेडिकल सेंटर के सहयोग से आयोजित कैंसर जाँच शिविर एक सराहनीय पहल है। यह उन लोगों तक जाँच और जागरूकता की सुविधाएँ पहुँचा रहा है, जिनके लिए नियमित स्वास्थ्य जाँच के लिए बड़े चिकित्सा केंद्रों तक जाना अक्सर कठिन है। मैं खंड के अन्य गाँवों में भी ऐसे शिविर आयोजित कराने के लिए प्रयास करूँगा, ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर जाँच का लाभ उठा सकें और आवश्यकता पड़ने पर आगे के उपचार तक उनकी पहुँच सुनिश्चित हो सके।”
शिविर में शामिल सिंघितराई की निवासी रजनी भारद्वाज ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, “हमारे गाँव में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य और कैंसर से जुड़ी जानकारी आसानी से नहीं मिल पाती। वेदांता पावर द्वारा आयोजित इस शिविर के माध्यम से हमें महिलाओं के स्वास्थ्य और कैंसर की शुरुआती पहचान के महत्व के बारे में कई ऐसी बातें जानने को मिलीं, जिनके बारे में हमें पहले जानकारी नहीं थी। आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ हमारे गाँव तक पहुँचाने और यह एहसास दिलाने के लिए कि हमारा स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है, हम वेदांता पावर सक्ति थर्मल पावर प्लांट के आभारी हैं।”
प्रोजेक्ट आरोग्य वेदांता पावर की सामुदायिक स्वास्थ्य पहल है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य शिविरों, मोबाइल स्वास्थ्य सेवाओं और निवारक स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुँच बेहतर बनाना है। अक्टूबर में मनाए जाने वाले स्तन कैंसर जागरूकता माह के अंतर्गत इस शिविर का आयोजन किया गया, जिससे कैंसर की शुरुआती पहचान, नियमित जाँच और समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व को रेखांकित किया जा सके। वेदांता पावर आम प्रकार के कैंसर जैसे स्तन कैंसर के बारे में जागरुकता बढ़ाने तथा अपने संचालन के समुदायों में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
