सक्ती

नहीं रही श्रीमती रीमा सिन्हा

सक्ती के सिविल कांट्रेक्टर संजय सिन्हा की धर्मपत्नी एवं भाजपा नेता रंजन सिन्हा की पूज्य भाभी थी रीमा जी

नहीं रही श्रीमती रीमा सिन्हा kshititech

सक्ती –  सक्ती शहर के वार्ड क्रमांक- 15 रेलवे स्टेशन के सामने स्थित सिन्हा परिवार के संजय सिन्हा की पूज्य धर्म पत्नी एवं अवधेश सिन्हा, विनय सिन्हा, तथा भाजपा नेता, सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व एल्डरमैन रंजन सिन्हा की भाभी श्रीमती रीमा सिन्हा का आज दिनांक- 9 अक्टूबर 2026 दिन-शुक्रवार को 55 वर्ष की उम्र में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। जिनका उपचार जारी था। उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक- 10 अक्टूबर 2026 दिन- शनिवार को सुबह 10:00 बजे स्थानीय बाराद्वार रोड स्थित मुक्तिधाम सक्ती में किया जाएगा। श्रीमती रीमा सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार सहित विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। वे मृदुभाषी, मिलनसार, धर्म परायण महिला थी तथा अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गई है।