सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 को लेकर जागरूकता कार्यशाला की गई आयोजित

नवाचार के प्रति विद्यार्थियों को किया गया प्रोत्साहित, अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील
सक्ती – जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ के अंतर्गत विगत दिवस अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय, नगरदा में जागरूकता कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सक्ती द्वारा किया गया। कार्यशाला के दौरान पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू ने छात्र-छात्राओं को नवाचार के प्रति मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं सांसद प्रतिनिधि गोपाल जायसवाल ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय, नगरदा के प्राध्यापक द्वारा इनोवेशन प्रोग्राम के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सक्ती के सहायक प्रबंधक ने भी छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की। कार्यशाला के अंत में अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय, नगरदा के प्राध्यापक द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जागरूकता कार्यशाला का समापन किया गया। इस अवसर पर अरुण साहू, प्राध्यापकगण, अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय नगरदा के सहायक प्राध्यापक एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सक्ती के सहायक प्रबंधक सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
