सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत शासकीय स्नातक महाविद्यालय डभरा में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

सक्ती- जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत “सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026” हेतु शासकीय स्नातक महाविद्यालय डभरा में “जागरूकता कार्यशाला” का सफलतापूर्वक आयोजन कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती द्वारा किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा छात्र-छात्राओं को सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। वहीं कार्यशाला में सहायक प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए इनोवेशन चैलेंज 2026 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में अध्यक्ष नगर पंचायत डभरा दीपक साहू, नेतराम चन्द्रा, दिनेश बरेठ, घासीराम अग्रवाल, जनभागीदारी अध्यक्ष, शासकीय स्नातक महाविद्यालय डभरा, शैलेन्द्र बंजारे, जनभागीदारी सदस्य, शासकीय स्नातक महाविद्यालय डभरा, सुरेन्द्र कुमार बरेठ, प्राचार्य शासकीय स्नातक महाविद्यालय डभरा, सहायक प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती एवं शासकीय स्नातक महाविद्यालय डभरा के प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
