सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते युवक को पुलिस ने पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

सक्ती – सक्ती थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पीने के मामले में एक 60 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (20 नवंबर) दोपहर गश्त के दौरान प्रधान आरक्षक शब्बीर मेमन और उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हरदी स्थित हरदी पुल के पास सार्वजनिक स्थान पर एक व्यक्ति शराब का सेवन कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी। वहां एक व्यक्ति शराब पीते हुए पाया गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम रोहित कुमार यादव (पिता मुनुराम यादव, उम्र 60 वर्ष), निवासी ग्राम लिमगांव (चौकी अडभार, थाना मालखरौदा) बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 180 एमएल वाली शीशी में करीब 90 एमएल देशी प्लेन मदिरा और शराब की गंध वाली तीन खाली शीशियां (कुल कीमत लगभग 40 रुपये) जब्त की हैं। मौके पर डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण गवाहों की मौजूदगी में शराब सेवन पंचनामा तैयार किया गया। सक्ती पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 2015 की धारा 36(च) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। चूंकि मामला जमानतीय है, इसलिए कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया और मामले को विवेचना में लिया गया है।
