सक्ती

ग्राम पंचायत टेमर के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई

सक्ती- आज 02 अक्टूबर को ग्राम पंचायत टेमर के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेमर में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। माँ सरस्वती जी की पूजा के पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पूजा अर्चना की गई।

कार्यक्रम में सरपंच चंद्र कुमार सोनी, सचिव संजू महिलागे, उप सरपंच योगिता घनश्याम पटेल, माधुरी पटेल, ज्ञान बाई पटेल, शकुंतला सोनी, कुमारी पटेल, मोहन कुमारी बाघमार, धन बाई पटेल, राम दयाल पटेल, यशवंत सोनी, भुनेश्वर पटेल, कुलदीप पटेल, शिव नारायण पटेल, रामकुमार देवांगन, शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहे।