निरीक्षण के लिए चांपा पंहुचे दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के महाप्रबंधक से मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया

जांजगीर-चांपा – दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. दर्शनीता बी. अहलुवालिया, मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन, सिनियर डीपीओ डॉ. अंशुमन मिश्रा आदि बिलासपुर मंडल के समस्त विभागीय अध्यक्ष एवं बिलासपुर मंडल के अधिकारियों के साथ आज निरीक्षण के लिए चांपा जंक्शन पंहुचे। इस दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे मजदूर कांग्रेस के शाखा सचिव जय प्रकाश यादव एवं मजदूर कांग्रेस के कर्मचारियों द्वारा महामंत्री मजदूर कांग्रेस बिलासपुर लक्ष्मीनारायण, जोनल अध्यक्ष बिलासपुर डी.के. स्वाईन के मार्गदर्शन एवं विजय अग्रिहोत्री मंडल समन्वयक, कृष्णकुमार अतिरिक्त महामंत्री, शुभम उपाध्याय अतिरिक्त महामंत्री के सहयोग से महाप्रबंधक तरूण प्रकाश से मुलाकात कर चांपा कोरबा में कार्यरत कर्मचारियों की मूलभूत सुविधा की मांग को लेकर सात सूत्रीय मेमोरेंडम सौंपे। महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने मेमोरेंडम को स्वीकार करते हुए शाखा सचिव जय प्रकाश यादव के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा कर समस्याओं से अवगत होकर निराकरण हेतु संबंधित विभागीय अध्यक्ष को दिशा निर्देश दिए। लगभग तीन घंटे से अधिक चले इस निरीक्षण में महाप्रबंधक के निर्देश पर चांपा रेल्वे कालोनी में नवीनीकृत बाल उद्यान का उद्घाटन मजदूर कांग्रेस के शाखा सचिव जय प्रकाश यादव के द्वारा किया गया। इस प्रकार प्रशासन और मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन मजदूर कांग्रेस एक साथ मिलकर कर्मचारी कल्याण कार्य को अंजाम दिए।
मेमोरेंडम में मुख्य रूप से 2021 से लंबित जीडीसीई की अधिसूचना अविलंब जारी करने, बैडमिंटन कोर्ट/सामुदायिक भवन को सर्वसुविधा युक्त बनाए जाने, रेल्वे कॉलोनी चांपा की विद्युत आपूर्ति जो कि ग्रामीण फीडर से है उसे शहरी फीडर में करने, चांपा/कोरबा कालोनी में चोरियों की वारदात और असमाजिक तत्वों के आवागमन को देखते हुए रात्रिकालिन सुरक्षा हेतु आरपीएफ गश्त की व्यवस्था करने, न्यू रेल्वे कालोनी कोरबा, गेवरा व न्यू रेल्वे कालोनी चांपा में चिल्ड्रन पार्क एवं बाउंड्रीवाल की व्यवस्था करने, कोरबा में रेल्वे कर्मचारियों की संख्या के अनुपात में रेल्वे क्वार्टर की संख्या कम होने से नए रेल्वे क्वार्टर का निर्माण कराने, रेल्वे अस्पताल चांपा में मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि सामान्य बीमारी की जांच के लिए चांपा के अनुबंधित अस्पताल में जांच की सुविधा उपलब्ध कराने आदि मुद्दे को रखा गया। दक्षिण पूर्व मध्य रेल्व में मजदूर कांग्रेस कर्मचारी कल्याण को लेकर हमेशा ही तत्पर रहता है और आगे भी कर्मचारी और उनके परिवार के कल्याण कार्य के लिए तत्पर रहेंगे।
इस मुलाकात कार्यक्रम के दौरान चांपा शाखा की ओर से योगेश्वर राठौर, शिवकुमार पटेल, मोहन चन्द्रा, सुधीरदास महंत, चन्द्रबली कुंभकार, हितेश वर्मा, गजानंद बंजारे, प्रियम कुमार, सेवक दास, दुर्गा प्रसाद, मूलचंद तारक, दीनदयाल यादव, कोविद महतो आदि आदि के अलावा मजदूर कांग्रेस के साथी गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।
