महाराजा अग्रसेन जयंती पर अनूठी पहल: महिलाओं और बालिकाओं ने नोटों से बनाए शानदार सुंदर आकर्षक बुके



सक्ती- श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव महिला समिति के द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए एक विशेष रचनात्मक प्रतियोगिता नोटों से बुके बनाओ और नोटों की संख्या बताओ का आयोजन 29 सितंबर मंगलवार को हटरी धर्मशाला में दोपहर में आयोजित किया गया। इस वर्ष नोटों से बुके बनाओ प्रतियोगिता” रखी गई, जो आकर्षण का केंद्र बनी रही। प्रतियोगिता में नगर की कई महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। और अपनी प्रतिभा ,कला का शानदार प्रदर्शन किया । प्रतिभागियों ने 05 ,10, 20, 50 100, 200, रुपये के नोटों को कलात्मक रूप से मोड़कर गुलाब, कमल और गुलदस्ते का शानदार सुंदर रूप दिया। बुके में अग्रसेन महाराज के साथ एक रुपये के प्रतीक सिक्के और संदेश भी लगाए गए , अग्रवाल समाज के 18 गोत्र का भी वर्णन किया गया , निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सुंदरता और फिनिशिंग के आधार पर विजेताओं का चयन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं में बचत, लक्ष्मी पूजन और स्वावलंबन की भावना को कला के माध्यम से जोड़ना था। महाराजा अग्रसेन ने समाज को समृद्धि और सहयोग का मार्ग दिखाया, उसी संदेश को इस प्रतियोगिता के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का सम्मान किया गया और सभी द्वारा बनाए गए बुके की प्रदर्शनी लगाई गई, उपस्थित सभी लोगों ने इस अभिनव पहल की जमकर सराहना की और उत्साहवर्धन किया।
