सक्ती

सक्ती विकासखंड के टेमर आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन का कार्यक्रम

सक्ती विकासखंड के टेमर आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन का कार्यक्रम kshititech

सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने अतिथि के रूप में की कार्यक्रम में सहभागिता

सक्ती –  जिला प्रशासन सक्ती के निर्देश पर एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना शक्ति द्वारा चलाए जा रहे आंगन मिलन कार्यक्रम के तहत 26 सितंबर को शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत टेमर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ग्राम पंचायत टेमर के आँगन बाड़ी केंद्र क्रमांक- 01 में सेवा संकल्प के अंतर्गत आँगन मिलन महोत्सव के आयोजन में ग्राम पंचायत के सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने पहुंचकर अपनी सहभागिता की तथा माँ सरस्वती की पूजा कर सरपंच चन्द्र कुमार सोनी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान प्रमुख रूप से आँगन बाड़ी केंद्र की कार्यकर्त्ता ज्ञान बाई पटेल। सहायिका सुनीता देवागन। स्वास्थ विभाग से नीलिमा साहू। माधुरी पटेल मोहन कुमारी बाधमार सुमित्रा पटेल लता देवी बरेठ तारा बाई पटेल कांति पटेल भारती देवागन गीता पटेल एवं आँगन बाड़ी के बच्चे उपस्थित रहे। सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने कहा कि बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में पौष्टिक आहार के माध्यम से जहां उन्हें कुपोषण से मुक्ति दिलाई जा रही है। तो वहीं आंगनबाड़ी केदो में विभिन्न योजनाओं का भी संचालन हो रहा है