28, 29, 30 सितंबर को पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक

3 दिन की महा-हड़ताल का किया ऐलान, ग्राहक ध्यान दें: 27 सितंबर तक निपटा लें जरूरी काम, नहीं तो होगी भारी परेशानी

सक्ती – राष्ट्रीयकृत बैंको में कार्यरत अधिकारी – कर्मचारी 5 दिवसीय कार्य सप्ताह (5-Day Banking) की मांग को लेकर हड़ताल का ऐलान कर दिया है, अब आने वाले 28, 29 और 30 सितंबर को देश में राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहेंगे, बैंको ने – 3 दिन की महा-हड़ताल का ऐलान कर दिया है। बैंक कर्मचारियों और केंद्र सरकार के बीच जारी खींचतान अब हड़ताल में बदल गई है।त्योहारी सीजन से पहले इस हड़ताल से आम जनता और कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ना तय है। कल दिल्ली में उप मुख्य श्रमायुक्त केंद्रीय (Dy. CLC) के समक्ष यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) और इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) के बीच हुई अहम सुलह वार्ता (Conciliation Meeting) पूरी तरह से बेनतीजा रही। सरकार की ओर से 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने और अन्य लंबित मांगों पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने से यूनियनों में जबरदस्त आक्रोश है।
UFBU का बड़ा ऐलान..
वार्ता विफल होते ही UFBU ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि उनका 28, 29, 30 सितंबर 2026 को प्रस्तावित 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान यथावत रहेगा। इस दौरान SBI, PNB, Bank of Baroda, Canara सहित सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और कई पुराने निजी बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे।
क्या-क्या रहेगा बंद…
नकद जमा-निकासी
चेक क्लियरिंग
RTGS / NEFT ब्रांच से
लोन, खाता खोलने जैसे सभी काम
ऑनलाइन और ATM सेवा चालू रहने की बात कही जा रही है, लेकिन 3 दिन तक कैश लोडिंग प्रभावित होने से ATM भी खाली हो सकते हैं। त्योहारी सीजन से पहले इस हड़ताल से आम जनता और कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ना तय है।
