सक्ती रेलवे स्टेशन को बनाया जाए अमृत स्टेशन- जांजगीर-चांपा की सांसद कमलेश जांगड़े ने रेलवे महाप्रबंधक को लिखा पत्र


सक्ती – जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े अपने संसदीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों के विकास एवं रेल यात्री सुविधाओं के लिए जहां सतत प्रयत्नशील है तो वहीं सांसद के प्रयासों से रेल यात्रियों को समय-समय पर विभिन्न सुविधाओं का भी लाभ मिल रहा है। तथा सांसद ने पुनःमंडल रेल प्रबंधक महोदय, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) को एक पत्र प्रेषित करते हुए माननीय सांसद सदस्यों की मंडल स्तरीय बैठक के संबंध में क्षेत्र की रेल संबंधी समस्याओं, मांगों को लेकर अपना सुझाव दिया है साथ ही सांसद ने रेलवे महाप्रबंधक को जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र से संबंधित रेल सुविधाओं के विस्तार, यात्री सुविधाओं में सुधार, नई ट्रेनों के ठहराव, लंबित मांगों तथा क्षेत्र की अन्य रेल संबंधी समस्याओं एवं सुझावों की सूची भी प्रेषित करते हुए संलग्न मांगों/सुझावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए यथासंभव शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने तथा आगामी मंडल स्तरीय बैठक में इन विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श करने की मांग की है एवं क्षेत्र की जनता की सुविधा एवं व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त मांगों पर प्राथमिकता से विचार किए जाने का आग्रह किया है
जिला मुख्यालय सक्ती के रेलवे स्टेशन सक्ती में सांसद द्वारा दिए गए सुझाव
1. सक्ती रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया जाए।
2. प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 की ओर चौथी लाइन की तरफ FOB का एक्सटेंशन किया जाए।
3. वार्ड क्रमांक 18, स्टेशन की दूसरी ओर अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाया जाए।
4. टेमर ब्रिज का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए, जो अभी तक शुरू नहीं हुआ है।
5. प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 एवं 2 पर दो-दो नग यात्री शेड का निर्माण कराया जाए।
6. रेलवे पुल/रैंप में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जाए।
7. सक्ती स्टेशन पर सर्वसुविधायुक्त वेटिंग हॉल का निर्माण कराया जाए।
8. रायगढ़ से प्रयागराज के लिए वर्तमान में चल रही ट्रेन का सक्ती में स्टॉपेज दिया जाए।
9. सक्ती स्टेशन पर अहमदाबाद ट्रेन का स्टॉपेज प्रदान किया जाए।
10. सक्ती स्टेशन पर टिकट आरक्षण का समय सुबह से शाम तक पुनः किया जाए।
जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने रेलवे महाप्रबंधक को लिखे पत्र में बताया है कि सक्ती जिले के मालखरौदा, जैजैपुर एवं डभरा विकासखंड के लगभग 200 गांवों के नागरिक रेल सुविधा के लिए सक्ती स्टेशन पर निर्भर हैं। स्टेशन के दोनों ओर बेहतर आवागमन एवं टिकट सुविधा उपलब्ध कराना क्षेत्र के विकास की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है
सांसद द्वारा बाराद्वार रेल्वे स्टेशन पर किए जाने वाले प्रमुख कार्यों का विवरण
1. बाराद्वार ROB का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए, जो अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है।
2. स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 को बाहर की ओर विकसित किया जाए।
03 प्लेटफॉर्म/साइडिंग क्रमांक 1, 2 एवं 3 के बगल से एप्रोच रोड बनाया जाए, जिससे आम जनता को लगभग 3 किमी अतिरिक्त दूरी तय न करनी पड़े।
4. रेलवे फाटक बाराद्वार के आसपास अतिक्रमण हटाकर दोनों ओर शेड की व्यवस्था की जाए।
5. प्लेटफॉर्म क्रमांक 1, 2 एवं 3 से डोलोमाइट लोडिंग बंद कर स्टेशन को खाली गुड्स स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए।
6. डोलोमाइट के कारण प्रदूषण की समस्या है तथा आबादी क्षेत्र प्रभावित हो रहा है।
7. बाराद्वार स्टेशन पर दिव्यांगजन एवं बुजुर्गों के लिए सुगम आवागमन की व्यवस्था की जाए ।
8. लिफ्ट लगने तक टिकट घर के सामने लगी ग्रिल हटाकर अस्थायी सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराया जाए।
9. बाराद्वार स्टेशन पर लिफ्ट लगाने की वर्तमान स्थिति स्पष्ट कर कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
10. रेलवे फाटक से मस्जिद तक रेलवे भूमि पर सीसी रोड एवं नाली का निर्माण कराया जाए।
11. पुराने केबिन से चांपा की ओर रेलवे के शेष हिस्से पर सीसी रोड एवं नाली का निर्माण कराया जाए।
12. रेलवे स्टेशन से जनपथ स्कूल तक सड़क, नाली एवं दोनों ओर पेवर ब्लॉक की व्यवस्था की जाए।
13. बाराद्वार स्टेशन पर शालीमार-मुंबई मेल का स्टॉपेज प्रदान किया जाए।
14. भागोड़ीह में रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज (RUB) का निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके तथा फाटक बंद रहने के कारण होने वाली परेशानी से निजात मिले ।
