शिक्षक के निधन पर संघ ने पत्नी को दी संवेदना राशि

सक्ती /बिर्रा- ग्राम पंचायत बिर्रा के निवासी सुनील कुमार पाल जो बलौदा ब्लॉक के अंतर्गत जनपद प्राथमिक शाला बिरगहनी च में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ था। सुनील कुमार पाल के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर है। दिवंगत शिक्षक सुनील कुमार पाल के परिवार को ढाढस बंधाने के लिए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय संगठन मंत्री छबि कुमार पटेल एवं पदाधिकारियों ने गुरुवार को उनके निवास स्थान बिर्रा पहुंचकर शोकाकुल परिवार व उनकी धर्मपत्नी को 26750 रूपए संवेदना राशि भेंट की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्व.सुनील पाल अपने मृदुभाषी सरल स्वभाव और छात्रों के प्रति समर्पण के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। फेडरेशन परिवार इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। संगठन ने दिवंगत शिक्षक साथी के परिवार की हर जरूरत में संघ उनके साथ है।
इस अवसर पर संघ के बलौदा ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप साहू,कोमल प्रसाद वैष्णव, पूनम कुमार साहू, संगीता साहू, हेमवती यादव, शैक्षिक समन्वयक लखनलाल कश्यप, नोहर साहू, संतराम कश्यप आदि के अलावा अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे।
