सक्ती

किसानों की सुविधाओं के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के प्रयासों से खुलेंगे नए धान खरीदी के केंद्र

किसानों की सुविधाओं के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के प्रयासों से खुलेंगे नए धान खरीदी के केंद्र kshititech

सक्ती –  किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस दिशा में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ चरण दास महंत ने पहल करते हुए नए धान खरीदी केंद्र खोलने के लिए मांग की थी। जिसको शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उपरोक्त स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के किसानों ने महंत का धन्यवाद दिया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए सक्ती जिले में महंत के विधायक प्रतिनिधि एवं अधिवक्ता गिरधर जायसवाल ने बताया किआगामी धान खरीदी के लिए विधानसभा क्षेत्र सकती में विकास खण्ड सकती के ग्राम जेठा एवँ परसदा खुर्द विकास खण्ड बलौदा के ग्राम कुरदा एवँ विकास खंड बमनीनडीह के ग्राम दुरपा में विधायक डॉ चरण दास महन्त नेता प्रतिपक्ष के प्रयास से नया धान खरीदी केन्द्र खोले जाने हेतु नागरिक आपूर्ति निगम छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदेश जारी किया गया हैं इस सम्बंध में जिला कलेक्टर कार्यालय सकती के प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने बताया कि डॉ महन्त के विधानसभा क्षेत्र सकती में दौरे पर ग्रामीणों किसानों एवँ पंचायत प्रतिनिधियों कॉग्रेस कार्यकर्ताओं सहित ब्लाक कॉग्रेस अध्यक्ष रविंद्र शर्मा शास्वत धर दिवान विधायक प्रतिनिधि डॉ संतोष यादव वरिष्ठ कॉग्रेस नेता जितेंद्र जायसवाल दीपक बरेठ सरपंच कुरदा नरसिंह साहू सरपंच दुरपा श्रीमती सपना चौहान जनपद सदस्य सभापति सत्य प्रकाश महन्त सरपंच ग्राम पंचायत हरदा परसदा खुर्द फुलेश्वरी रूपेश पटेल जेठा के जनपद सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास सरपँच श्रीमती सुशीला चंद्रा वरिष्ठ कॉग्रेस नेता गणेश राम चंद्रा ने डॉ महन्त से मुलाकात कर धान खरीदी में होने वाली परेशानियों से अवगत कराते हुए जेठा परसदा में नई धान खरीदी केंद्र खोले जाने की मांग की थी इस सम्बंध डॉ चरण दास महन्त ने छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण दयाल दास बघेल कोदिनांक 30 जुलाई 2026 को पत्र प्रेषित कर नए धान खरीदी केद्र खोले जाने की बात कही थी विभाग द्वारा 31 अगस्त12026 को नए धान खरीदी केंद्र खोले जाने की स्वीकृति प्रदान करते हुये आदेश जारी किया है कॉग्रेसजनो किसानों जनप्रतिनिधियों एवँ ग्रामीणों ने नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महन्त एवँ मंत्री दयाल दास बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया हैं जिला किसान कॉग्रेस के अध्यक्ष साधेश्वर गवेल ने जिले भर की किसानों की ओर से डॉ महन्त एवँ विभाग के मंत्री दयाल दास बघेल को धन्यवाद दिया।