सक्ती
पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने विशेष अभियान जारी

जिले के सभी 718 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर किए जा रहे आयोजित
सक्ती – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जिला सक्ती के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के 718 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से वंचित न रहे।
यदि किसी पात्र मतदाता को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम में संशोधन करने अथवा निर्वाचन संबंधी कोई शिकायत या समस्या है, तो वे जिले के 718 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO), 12 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) एवं 03 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) से संपर्क कर सकते हैं।
