सक्ती

5 सितंबर से सक्ती के कसेर पारा में होगा अखंड श्री राम नाम सप्ताह का भव्य धार्मिक आयोजन

विगत 95 सालों से लगातार हो रहा है यह कार्यक्रम

5 सितंबर से सक्ती के कसेर पारा में होगा अखंड श्री राम नाम सप्ताह का भव्य धार्मिक आयोजन kshititech

सक्ती –  सक्ती शहर के कसेर पारा में आगामी 5 सितंबर 2026 दिन-शनिवार से अखंड श्री राम नाम सप्ताह का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन विगत 95 वर्षों से लगातार हो रहा है। तथा इस साल 96 वें वर्ष का आयोजन है। उपरोक्त आयोजन आचार्य पंडित भोलाशंकर तिवारी एवं पंडित कृष्णा तिवारी के सानिध्य में आयोजित किया गया है। तथा इस कार्यक्रम को लेकर कसेर पारा सक्ती की राम सप्ताह कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है। जो कि पूरे आयोजन को मूर्त रूप देने में लगी हुई है 5 सितंबर 2026 दिन- शनिवार को सुबह 10:00 बजे श्री गणेश पूजन, कलश स्थापना के साथ ही यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा तथा दोपहर 12:30 बजे से नाम संकीर्तन कार्यक्रम होगा। 12 सितंबर 2026 दिन- शनिवार को हवन पूर्णाहुति दोपहर 12:30 बजे एवं उसी दिन संकीर्तन विश्राम का कार्यक्रम होगा। तथा प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे एवं रात्रि 7:00 बजे आरती पूजन का कार्यक्रम विधिवत किया जाएगा। तथा राम नाम सप्ताह कार्यक्रम में भंडारा सवामनी एवं प्रसाद वितरण हेतु श्रद्धालु भक्तजन अपना सहयोग प्रदान कर सकते हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि अखंड ब्रह्मांड के नायक मर्यादा पुरुषोत्तम राघवेंद्र सरकार, परमानंद, आनंदकंद , निवारक धर्म ध्वजारोहण करता। भगवान श्री रामचंद्र जी की विशेष अनुकंपा से यह आयोजन किया जा रहा है। समस्त राम सप्ताह कार्यकारिणी समिति कसेर पारा सक्ती ने श्रद्धालु भक्त जनों से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है
आजादी के पूर्व से हो रहा है अखंड राम नाम सप्ताह का आयोजन
सक्ती शहर के कसेर पारा में आजादी के पूर्व से ही अखंड श्री राम नाम सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसने धार्मिक आयोजन की श्रृंखला में पूरे देश में अपना एक रिकॉर्ड कायम किया है। कि लगातार 95 वर्षों से सफलतापूर्वक यह आयोजन सक्ती शहर में हो रहा है।