महतारी वंदन योजना से ललिता साहू का बढ़ा आत्मविश्वास, परिवार की जरूरतें हुईं आसान


सक्ती – महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सक्ती विकासखंड के ग्राम केशला निवासी श्रीमती ललिता साहू भी इस योजना से लाभान्वित होकर अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर रही हैं। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली 1,000 रुपये की सहायता राशि से ललिता साहू घर की आवश्यक वस्तुओं, दैनिक खर्चों और बच्चों की पढ़ाई में सहयोग कर पा रही हैं। नियमित आर्थिक सहायता से उन्हें परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम हुई है और उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। ललिता साहू ने बताया कि 31वीं किस्त मिलने से उन्हें आर्थिक राहत मिली है। वे महतारी वंदन योजना को महिलाओं के लिए उपयोगी बताते हुए कहती हैं कि यह योजना आर्थिक संबल देने के साथ महिलाओं को अपने निर्णय स्वयं लेने और आत्मनिर्भर बनने का हौसला भी देती है। श्रीमती ललिता साहू ने योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
