सक्ती
माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस मनीष भारद्वाज द्वारा दिव्यांग सेवा की तहत किया सामग्री वितरण

सक्ती- आल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सी जी -1 सक्ती क्लब की अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट माइक्रो चेयर पर्सन लीनेस मनीषा भारद्वाज ने अपने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट दिव्यांग सेवा के तहत एक दिव्यांग बच्चे की पठन पाठन सामग्री,बैग, एवं वस्त्र दे सहयोग किया । ताकि वो पढ़ लिख कर सशक्त एवं आत्म निर्भर बन सके और कहा कि हम सब को दिवांयागो के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए,दया भाव रखना चाहिए हमें इनकी मदद करना चाहिए। इस अवसर पर लीनेस विजया जायसवाल, लीनेस संगीता तिवारी, प्रभा जायसवाल, विनीता जायसवाल, कलेश्वरी साहू, गोपी जायसवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

