सक्ती

करही के शासकीय प्राथमिक शाला में संविधान दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

करही के शासकीय प्राथमिक शाला में संविधान दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन kshititech

सक्ती – जिला के विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला करही में 26 नवंबर दिन गुरुवार को संविधान दिवस के शुभ अवसर पर  विद्यार्थियों के बीच रंगोली कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक कला एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं सुंदर रंगोलियां बनाकर भारतीय संविधान के प्रति अपनी भावनाओं को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक श्री रमेश कुमार शुक्ला  ने विद्यार्थियों को संविधान दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनमें रचनात्मकता, देशभक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना था। इस प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला करही में संविधान दिवस का आयोजन उत्साह, उमंग और जागरूकता के साथ संपन्न हुआ।