सुजल गबेल ने हासिल की सीएमए की डिग्री

जाजंग के वेणु प्रकाश गबेल के सुपुत्र एवं किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष साधेश्वर कुमार गबेल के भतीजे हैं

सक्ती – सक्ती विकासखंड के जाजग निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक एवं भारतीय किसान संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय नारायण प्रसाद गबेल के सुपुत्र वेणु प्रकाश गबेल जो कि वर्तमान में एसईसीएल छाल में पदस्थ हैं उनके सुपुत्र सुजल गबेल मानु ने भारत सरकार की कास्ट मैनेजमेंट अकाउंटेंट सीएमए की परीक्षा में सफलता हासिल की है तथा उनको सीएमए की डिग्री एक दीक्षांत समारोह के दौरान प्रदान की गई। सुजल की सफलता पर जहां पूरा गबेल परिवार हर्षित है। तो वही सुजल ने अपनी इस सफलता पर कहा है कि वे आगे राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान देना चाहते हैं। तथा सुजल प्रारंभ से ही मेधावी रहे हैं। एवं उनके पिता वेणु प्रकाश गबेल ने भी उनकी सफलता पर उनका उत्साह वर्धन किया है। तथा सुजल जिला किसान कांग्रेस कमेटी सक्ती जिले के अध्यक्ष साधेश्वर प्रसाद गबेल के भतीजे हैं।

