नगर पालिका अध्यक्ष के प्रयासों से 26 कामों के लिए मिली करीब ढाई करोड रुपए की नई स्वीकृति

सक्ती – आने वाले समय में नगर पालिका परिषद सक्ती के 18 वार्डों में नागरिकों की जन भावनाओं को देखते हुए करीब 26 नए निर्माण कार्यों के लिए ढाई करोड़ की स्वीकृति मिल गई है। उपरोक्त स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग रायपुर के कार्यपालन अभियंता द्वारा 11 अक्टूबर को प्रदान की गई है। नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने उपरोक्त स्वीकृति मिलने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं प्रदेश के नगरीय प्रशासन विकास मंत्री अरुण साव का धन्यवाद करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से सक्ती शहर में लगातार विकास के कामों के लिए सहयोग मिल रहा है। एवं सक्ती जिला मुख्यालय होने के नाते नागरिकों की जन भावनाओं को देखते हुए प्रत्येक वार्डों में विकास कार्यों के लिए सहयोग की आवश्यकता थी। जो कि अब इस स्वीकृति से इस कमी को पूरा किया जा सकेगा और शहर में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
