सक्ती

प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 16 अक्टूबर को

सक्ती – सहायक आयुक्त आदिवासी  विकास विभाग ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं (सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम का अवलोकन विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in पर चतुर्थ काउंसलिंग के लिए 16 अक्टूबर को प्रातः 10.30 से शाम 05.00 बजे तक कार्यालय आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास इंद्रावती भवन नवा रायपुर अटल नगर ब्लाक 5 तृतीय तल हॉल नंबर 4 में छात्र – छात्राओं को निर्धारित काउंसलिंग तिथि एवं समय पर अनिवार्य दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर भाग ले सकते है।
      इस संबंध में काउंसलिंग हेतु छात्र- छात्राओं को अपने साथ अनिवार्य दस्तावेज कक्षा 8वीं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अंकसूची, 10 रूपये का अल्पसंख्यक अंतर्गत होने संबंधी नोटरी, स्थायी जाति, विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, विशेष श्रेणी से चयनित विद्यार्थियों को काउंसलिंग की तिथि को दिव्यांगता, दिव्यांग माता-पिता के बच्चे होने, अनाथ बच्चे होने, विधवा माता के बच्चे होने, देश की रक्षा करते हुये या अपने कर्तव्य निर्वहन करते समय पुलिस/अर्द्धसैनिक/सशस्त्र बल/ शहीद सैनिक के बच्चे होने का प्रमाण पत्र, काउंसलिंग पश्चात् संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की पात्रता होने पर 03 दिवस के भीतर अनिवार्यतः जिला शिक्षा अधिकारी से काउन्टर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र के साथ काउंसलिंग में भाग ले सकते है।