सक्ती
टेमर स्कूल में विज्ञान शिक्षक की स्थापना और शौचालय की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सक्ती – टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती से मुलाकात कर शास हाई स्कूल टेमर में विज्ञान शिक्षक की शीघ्र स्थापना किये जाने की मांग की , ताकि 10 वीं के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही टेमर के शास मिडिल स्कूल में कन्या शौचालय एवं प्राथमिक विद्यालय टेमर में बालक शौचालय की मांग की गयी। जिसे शीघ्र ही पूर्ण करने जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाग द्वारा आश्वस्त किया गया जिसके लिए ग्राम पंचायत टेमर की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी को धन्यवाद दिया गया, ज्ञापन देने वालों में सरपंच ग्राम पंचायत टेमर चन्द्र कुमार सोनी, उप सरपंच प्रतिनिधि घनश्याम पटेल, पंच कुलदीप पटेल उपस्थित रहे।

