सक्ती जिले में नई कलेक्टर जय श्री जैन की हुई नियुक्ति

वर्तमान में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग छत्तीसगढ़ की संयुक्त सचिव थी जय श्री जैन

सक्ती – भारतीय प्रशासनिक सेवा 2016 बैच की छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस अधिकारी जयश्री जैन जो कि वर्तमान में संयुक्त सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय रायपुर में पदस्थ है। तथा उन्होंने एक अगस्त 2024 को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रबंध निदेशक के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन किया था। उन्होंने समाजशास्त्र में एमएससी की डिग्री प्राप्त की है। 18 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश में इस जयश्री जैन को सक्ती जिले के कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी है। तथा वर्तमान में सक्ती जिले में कलेक्टर के पद पर भारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 बैच के अधिकारी अमृत विकास तोपनो जिम्मेदारी देख रहे थे एवं अमृत विकास तोपनो को अब मुंगेली जिले के कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। सक्ती जिले अपितु प्रदेश में देखा जाए तो अमृत विकास तोपनो ने कलेक्टर के रूप में एक ही जिले में सर्वाधिक लंबा समय व्यतीत किया तथा उनकी योग्यता को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने उन्हें लगभग ढाई साल 30 महीने तक सक्ती जिले के कलेक्टर के रूप में पदस्थ किए रखा तथा उन्होंने अपनी बेहतर प्रशासनिक क्षमता से जिले के विकास को एक नई दिशा दी।

