सक्ती
नहीं रहे सक्ती के प्रसिद्ध टाइपिस्ट महादेव देवांगन


सक्ती – सक्ती शहर के तहसील कार्यालय परिसर में अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से टाइपराइटर स्पेशलिस्ट महादेव देवांगन का आज दिनांक-19 अगस्त 2026 दिन-बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार स्थानीय सोठी स्थित मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम संस्कार यात्रा उनके गृह निवास से निकली। अंतिम संस्कार यात्रा में काफी संख्या में उनके परिजन, अधिवक्ता साथी शामिल हुए। महादेव देवांगन अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए। वे स्टांप वेंडर ईश्वर प्रसाद देवांगन के अनुज भ्राता थे एवं अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से वे टाइपराइटर स्पेशलिस्ट के रूप में प्रसिद्ध थे। एवं मृदुभाषी, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे उनके निधन पर अधिवक्ता साथियों सहित विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

