सक्ती

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 20 अगस्त तक

सक्ती – मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग की प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हो गई है। काउंसलिंग के लिए पात्र छात्र-छात्राओं की सूची विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार द्वितीय काउंसलिंग 20 अगस्त 2026 तक निर्धारित है। काउंसलिंग के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को सूची में दर्शाए गए संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित होना होगा। काउंसलिंग के दौरान छात्र-छात्राओं को कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) उत्तीर्ण अंकसूची, प्रधानपाठक, प्राचार्य द्वारा जारी अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित तिथि में काउंसलिंग स्थल पर उपस्थित होकर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की गई है। अन्य किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए आदिवासी विकास विभाग के वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ का अवलोकन किया जा सकता है तथा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जिला सक्ती कलेक्टर कार्यालय परिसर में भी संपर्क किया जा सकता है।