सक्ती

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 169 वीं महाआरती में पंडित सुरेश तिवारी एवं पंकज पटेल एएसपी हुए शामिल

महाआरती से लोग अपराध से दूर धर्म और सदाचार की ओर बढ़ रहे हैं जो अच्छा संदेश है – पंकज पटेल

सक्ती-  श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती की 169 वीं महाआरती में शामिल पंडित सुरेश कुमार तिवारी अड़भार ने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के महाआरती को तारीफ ए काबिल बताते हुए कहा कि यह महाआरती सतत चलता रहे, तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि महाआरती सामाजिक एकता और समरसता का मंच है।
पंकज पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने महाआरती को अद्भुत पहल बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से लोग अपराध और बुराई से दूर धर्म और सदाचार की ओर उन्मुख हो रहे हैं जो एक अच्छा संदेश है।
इन पलों में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी- अमित तंबोली ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन में संध्या ओम वैष्णव,गुरुदेव ललिता, सुनीता अमित तंबोली, पुष्पा रिंकू निर्मलकर, आंचल योगेश देवांगन, चमेली संतोष देवांगन के साथ मंदिर परिवार की बहनें शामिल रही।
आज हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार- गुरुदेव ललिता यादव, तथा शाम का श्रृंगार- महिला समिति पुलिस लाइन  के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था_ यातायात थाना सक्ती, पप्पू खर्रा, अमित तंबोली गोपाल प्रसाद निगाना (स्वर्ण जयंती कांवरिया) के द्वारा चढ़ाया गया।
आज का सिंदूर अभिषेक- रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, लीना विकास बरेठ ,कविता संदीप देवांगन, सुधा जायसवाल तथा सुंदरकांड_ रामकृष्ण गबेल, रोहिणी देवी गबेल, एकांश बरेठ, आदित्य अग्रवाल, प्रांशी प्रियल देवांगन, धकेता के द्वारा कराया गया।
आज बाबा भोलेनाथ कांवड़िया संघ के सक्ती के द्वारा तैयार की गई काँवर  (31किलो) का मंदिर परिसर में दर्शन व पूजन के पश्चात बाबाधाम रवानगी हेतु शुभकामनाएं दी गई।
विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का ‘हमारे हनुमान’ यू ट्यूब चैनल से गौरव यादव, योगेश देवांगन के द्वारा लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर  रहे हैं।आज का विशेष उपहार  अमित तंबोली की ओर से रेखा ठाकुर को प्रदान की गई।