शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

सक्ती – थाना डभरा पुलिस ने दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
घटना के संबंध में पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक 284/2026, धारा 64(2)(m) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी खगेश्वर प्रसाद चंद्रा, पिता भागीरथी चंद्रा, 27 साल निवासी ग्राम फरसवानी, थाना डभरा, द्वारा उसे विवाह का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध स्थापित किया गया। बाद में जब पीड़िता ने विवाह करने का प्रस्ताव रखा, तब आरोपी ने विवाह करने से स्पष्ट रूप से इंकार कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर दिनांक 03.08.2026 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तत्परता एवं सतर्कता से कार्यवाही करते हुए दिनांक 04.08.2026 को आरोपी खगेश्वर प्रसाद चंद्रा को गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
सक्ती पुलिस, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति संवेदनशील है तथा ऐसे मामलों में निष्पक्ष एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है।

