विकसित भारत की ओर एक सशक्त कदम के तहत 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान की हुई शुरुआत

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सकती के भाई बहनों के द्वारा 6 से 20 अगस्त 2026 तक सभी स्कूलों में नशा के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान
सक्ती – शहर में संचालित प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मंगलवार 4 अगस्त को दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में नशा मुक्त भारत अभियान ४ मिशन स्पंदन विकसित भारत की ओर एक सशक्त कदम के तहत 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान की शुरुआत हुई।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सभागृह मे आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर अमृत विकास तोपनों, बहन डॉक्टर पूजा अग्रवाल (जिला चिकित्सा अधिकारी) दिलीप कुमार पटेल (विकासखंड शिक्षा अधिकारी), राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी रुक्मणी दीदी संचालिका कोरबा क्षेत्र, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बिंदु दीदी संचालिका जमनीपाली क्षेत्र ,ब्रह्माकुमारी तुलसी दीदी संचालिका सक्ती क्षेत्र, ब्रह्माकुमारी विद्या बहन कोरबा क्षेत्र, चितरंजन पटेल, रामावतार अग्रवाल, तथा प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के सभी भैया एवं बहने की गरिमामय उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया , इस अवसर पर सभी ने नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ली , कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के भैया बहनों ने सभी मुख्य अतिथियो का पुष्प गुच्छ भेंट कर और तिलक लगाकर स्वागत किया ।
कार्यक्रम में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने संबोधित करते हुए कहा कि अधिकांश युवा पीढ़ी नशा या गलत आदत के कारण पथ भ्रमित हो जाती है इससे वे अपना जीवन और अपने परिवार के जीवन को संकट तथा कठिनाइयों में डाल देती है। मैं सभी जिले वासियों से अपील करता हूं कि सभी नशे से दूर रहे किसी भी प्रकार का नशे का सेवन न करें ,सभी संकल्प लें कि हमें विकसित भारत की ओर बढ़ना है और भारत के नशा मुक्त संकल्प को साकार करना है।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के भाई बहनों के द्वारा आने वाले 6 से 20 अगस्त 2026 तक जिले के सभी स्कूलों में नशा के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने संबोधित करते हुए कहा कि अधिकांश युवा पीढ़ी नशा या गलत आदत के कारण पथ भ्रमित हो जाती है इससे वह अपना जीवन और अपने परिवार के जीवन को संकट तथा कठिनाइयों में डाल देती है। मैं सभी जिले वासियों से अपील करता हूं कि वह संकल्प लें कि हमें विकसित भारत की ओर बढ़ता है और भारत को नशा मुक्त संकल्प को साकार बनाने में हर संभव योगदान देना है ।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली इस विशाल राष्ट्रीय अभियान का आधिकारिक उद्घाटन 2 अगस्त को किया
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली इस विशाल राष्ट्रीय अभियान का आधिकारिक उद्घाटन 2 अगस्त को किया। क्रेट्स भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो व ब्रह्माकुमारीज की ओर से नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत देशव्यापी दस करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान का शुभारंभ हो चुका है । सरकार और ब्रह्माकुमारीज के संयुक्त प्रयास से शुरू हुआ यह 10 करोड़ नशा मुक्ति महाभियान एक ऐतिहासिक कदम है। नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ तथा विकसित भारत का निर्माण कर सकता है।

