प्रसिद्ध तुर्री धाम के गर्भगृह में तथा मंदिर में प्रवेश करने वाले पुल में 3 फीट ऊपर पर भरा पानी

लगातार बारिश से नाले उफान पर, पुलों पर बहा पानी
सक्ती – लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई मार्गों पर आवागमन प्रभावित हो गया है। तुर्रीधाम में भगवान शंकर मंदिर जाने वाला पुल करीब तीन फीट पानी में डूब गया, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। सपनई नाला के पुल पर लगभग चार फीट पानी बहने से चंद्रपुर, मालखरौदा, डभरा, छपोरा और शिवरीनारायण मार्ग पर आवाजाही ठप रही । तुर्रीधाम में भगवान शंकर के दर्शन के लिए बना पुल पानी से 3 फीट ऊपर आ गया। श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए पहुंचने में परेशानी हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण आड़ील सपनाई नाला पुल के ऊपर पानी बहने लगा है जिससे आगमन पूरी तरह जोखिम भरा हो गया है। पुल के ऊपर से करीब 4 फीट पानी बहने लगा बोरदा-सकरेली पुल भी जलमग्न होने से लोगों और स्कूली बच्चों को दिक्कत उठानी पड़ी। कंचनपुर में सड़क पर तीन से चार फीट पानी भरने से वाहन चालकों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ा। पानी में गड्ढे नहीं दिखने से वाहन फंस रहे हैं और बाइक बंद हो रही हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन एवं ग्रामवासियों ने संयुक्त रूप से आमजन से पुल पार नहीं करने की अपील की है।

