सक्ती
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक 07 जुलाई को

सक्ती- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 07 जुलाई 2026 को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभा कक्ष में समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित की जाएगी। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने संबंधित अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।




