सक्ती शहर में अज्ञात चोरों ने पुलिस को दी फिर से चुनौती

एक रात में पांच दुकानों के टूटे ताले किया लाखों रुपए एवं सामान पार
सक्ती – सक्ती थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर एक बार फिर से अज्ञात चोरों द्वारा दुकानों एवं घरों में बोला गया धावा, यह पुलिस वालों के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में यह चोरी उभर कर आ रही है यहां अज्ञात चोरों द्वारा एक ही रात में चार-पांच जगह के ताले तोड़कर लाखों रुपए नकदी एवं सामान की चोरी की गई है चोरों ने शनिवार एवं रविवार के दरमियान रात्रि लगभग 2 से 4 बजे के बीच पहली वारदात बाराद्वार रोड में पेट्रोल पंप के पास एस एन ऑटो में चोरी करके गले से करीब ढाई लाख रुपए नगदी, एक जोड़ी पायल चांदी की एवं मोटर पार्ट्स की चोरी की गई है यहां पर चोर ने रेनकोट पहन कर एवं चेहरे में नकाब लगाकर वारदात को अंजाम दिया है घटना की सूचना दुकान मालिक को सुबह दुकान खोलने के लिए आने पर मिली चोरों की वारदात सीसी फुटेज में कैद हो गई है उन्होंने इसकी सूचना सक्ती थाने में वारदात होने की जानकारी दी गई। इसी तरह चोरों ने उसी रोड में आगे महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम से दस्तावेज एवं आडवाणी ट्रेडर्स के यहां मेवा एवं किराना सामान भी चोरी करने का प्रयास किया गया। वहां से कितना रुपए एवं सामान चोरी हुआ है यह अभी जांच करने पर पता चलेगा चौथी वारदात बंधवा तालाब कोरबा रोड में स्थित राधा कृष्ण मंदिर के बगल में सुनील गोयल की गल्ला दुकान से हजारों रुपए तीन चोरों द्वारा रेनकोट एवं चेहरे पर नकाब लगाकर सामने का कुंदा तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किए हैं एवं गल्लै से रुपए निकाल लिए गए हैं तीनों चोरों की करतूत दुकान के सीसी फुटेज में कैद हो गई है घटना की सूचना दुकान मालिक को सुबह दुकान आकर खोलने पर जानकारी हुई, इसी पैटर्न में शटर तोड़कर झूलकदम रोड स्थित रामदास बजरंग के किराना दुकान में भी कोशिश की गई है इन पांचो जगह पर चोरों द्वारा चोरी करने का तरीका लगभग एक समान जैसा ही है ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सभी चोरियां एक ही गिरोह द्वारा रात्रि में लगभग दो से चार बजे के दरमियान की गई है अब यह पुलिस के सामने चुनौती है कि अन्य मामलों की तरह इस मामले को भी जल्द से जल्द सुलझा कर चोरों को गिरफ्तार करके जेल के सलाखों के पीछे भेजें इन सभी घटनाओं के जानकारी होने पर पूरे शहर में भय का माहौल हो गया है । शहर में इस प्रकार की चोरी होने से पुलिस गश्त की पोल खुलती नजर आ रही है आम जनता में असुरक्षा की भावना बढ़ती चली जा रही है इन चोरों की घटनाओं को देखते हुए नगर वासियों ने अपने-अपने दुकानों एवं घरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मामलों का खुलासा करने की मांग की गई है पुलिस महानिदेशक के द्वारा एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने दो दिन पूर्व ही पुलिस टीम को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया था इसे 2 दिन बाद ही चोरों ने पुलिस टीम को फिर से दी चुनौती अब देखना यह है कि यह चोरों की चुनौती पुलिस किस तरह से खुलासा करेगी आम जनता को इसका इंतजार है।




