सक्ती

सक्ती नगर पालिका में 2 जुलाई को की गई एल्डरमेंनो की नियुक्ति

मनोनीत पार्षद नगर पालिका में दीपक गुप्ता, दादू केवट, सुशीला गबेल, सुमित शर्मा, सुषमा कसेर बनेंगे एल्डरमैन

सक्ती –  छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा 2 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ प्रदेश के नगर निगम। नगर पालिका एवं नगर पंचायतो में एल्डरमेंन मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति कर दी गई है। तथा उपरोक्त नियुक्ति की सूची जारी कर दी गई है एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को नगरीय निकायों में मनोनीत पार्षद के रूप में नियुक्त किया गया है। तथा एल्डरमैन की सूची जारी होने से जहां पूरे प्रदेश के निकायों में पार्टी कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता देखी गई तो वहीं विगत दिनों कुछ निकायों में एल्डरमानों की नियुक्ति की सूची जारी हुई थी किंतु कुछ निकाय बच गए थे जिन्हें आज 2 जुलाई को सूची जारी की गई है। वहीं नगर पालिका परिषद सक्ती में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा की गई नियुक्ति में दादू केवट, दीपक गुप्ता, सुमित शर्मा, सुशीला गबेल एवं सुषमा कसेर को बनाया गया है।