सक्ती

बनडभरा के कंकालीन मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

सक्ती / बिर्रा – विकासखंड बम्हनीडीह के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत बनडभरा स्थित मां कंकालीन मंदिर परिसर एवं तालाब का आसपास क्षेत्र में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने श्रमदान कर साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बम्हनीडीह जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुश्री प्रज्ञा यादव, जिला पंचायत सदस्य  मोहन कुमारी साहू, जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव, तहसीलदार प्रशांत पटेल, बीईओ बसंत चतुर्वेदी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती तिवारी, उपयंत्री मनोज दुबे, जनपद सदस्य श्रीमती उत्तरा माखन, रोजगार अधिकारी विभा मरावी, आवास समन्वयक राहुल अग्रवाल एवं सहायक विकासखंड अधिकारी आनंद राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
अभियान के दौरान सभी प्रतिभागियों ने हाथों में स्वच्छता संबंधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर रैली निकाली और लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सभी ने हाथों में झाड़ू लेकर मां कंकालीन मंदिर परिसर में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें सहभागिता निभाई।सीईओ सुश्री प्रज्ञा यादव ने कहा कि सभी के सहयोग से यह वृहद स्वच्छता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। उन्होंने अभियान में शामिल सभी लोगों को बधाई देते हुए स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूक रहने का आह्वान किया।
बीईओ बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से श्रमदान और सामाजिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने सभी लोगों से अपने गांव और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने की अपील की।
कार्यक्रम में  ध्रुव, विश्वनाथ कश्यप, नवधा चंद्रा, कमलेश गुप्ता, उत्तम साहू, ग्राम पंचायत बन डभरा के सरपंच मनोज भारद्वाज, सचिव राजकुमार भैना, उमेश तेंदुलकर, शिव पटेल, संतोष कश्यप, पंचराम कश्यप, छतबाई कश्यप, हेमंत देवांगन, रामकृष्ण कश्यप सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं एवं ग्रामीण लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।