जन सेवा समिति हटरी धर्मशाला के पुनः अध्यक्ष बने सी ए नीरज अग्रवाल


सक्ती – सक्ती शहर की प्रतिष्ठित जन सेवा समिति जो कि विगत कई दशकों से लगातार हटरी धर्मशाला का संचालन कर रही है। समिति की विधिवत निर्वाचन प्रक्रिया को आगे बढ़ते हुए 28 जून 2026 को समिति के सदस्यों की बैठक का आयोजन हटरी धर्मशाला सक्ती ने किया गया। जिसमें उपस्थित सदस्यों ने नए सत्र के निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर चर्चा की। तथा बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान अध्यक्ष सीए नीरज अग्रवाल को आगामी सत्र के लिए भी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया जाए। जिस पर करतल ध्वनि के माध्यम से उपस्थित सदस्यों ने वर्तमान अध्यक्ष नीरज अग्रवाल को आगामी सत्र के लिए भी अध्यक्ष चुना। सीए नीरज अग्रवाल के अध्यक्ष चुने जाने पर जहां समिति के सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी तो वहीं नीरज अग्रवाल ने भी कहा कि जनसेवा समिति को आने वाले दिनों में और अधिक मजबूती के साथ सभी के सहयोग से एवं समाज के सभी दानदाताओं के सहयोग से मजबूत बनाएंगे एवं हटरी धर्मशाला जो की जन सेवा समिति के प्रमुख स्थाई प्रकल्प के रूप में सर्व समाज की सेवा में कार्य कर रही है। उसकी व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में पहल करेंगे।




