सक्ती

अग्रवाल सम्मेलन की प्रांतीय कार्यकारिणी में सक्ती का बढ़ा गौरव

अग्रवाल सम्मेलन की प्रांतीय कार्यकारिणी में सक्ती का बढ़ा गौरव kshititech

समाजसेवियों को मिली अहम जिम्मेदारी

सक्ती-   अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई) की नई प्रांतीय कार्यकारिणी में सक्ती के समाजसेवियों को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार सक्ती के सक्रिय एवं समर्पित समाजजनों को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी सौंपकर उनके अनुभव और सामाजिक योगदान का सम्मान किया गया है। नई कार्यकारिणी में श्यामसुंदर अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष, आनंद अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष, मनीष कथूरिया को प्रदेश मंत्री तथा महेंद्र जिंदल को प्रांतीय कार्यकारिणी, राजकुमार अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य, राजेश मंगल को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों से सक्ती को प्रदेश संगठन में सशक्त प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है।
सामाजिक गतिविधियों को मिलेगा नया विस्तार :
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन देश के प्रमुख सामाजिक संगठनों में से एक है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक उत्थान, युवा सशक्तिकरण एवं सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को संगठित करने का कार्य करता है। नई नियुक्तियों से संगठन की गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन द्वारा जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे लंबे समय से सामाजिक एवं जनहित के कार्यों से जुड़े रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है। नियुक्ति पत्र प्रदेश प्रभारी ईश्वर अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री कर्तव्य अग्रवाल एवं महामंत्री महेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में जारी किया गया है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि नई टीम समाज सेवा, संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगी तथा समाज को नई दिशा प्रदान करेगी।