सक्ती

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनरल परेड का निरीक्षण एवं बलवा ड्रिल का कराया गया अभ्यास

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनरल परेड का निरीक्षण एवं बलवा ड्रिल का कराया गया अभ्यास kshititech

सक्ती- जिला पुलिस सक्ती में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वर्दी, अनुशासन, शारीरिक दक्षता तथा आवश्यक पुलिस उपकरणों का अवलोकन किया गया । इस अवसर पर कानून-व्यवस्था की किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए नियमित प्रशिक्षण एवं अभ्यास आवश्यक है इसी उद्देश्य से पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था एवं आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। अभ्यास परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा, जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, सतर्कता एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ।