मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा उपजेल सक्ती का निरीक्षण

बंदियों से की चर्चा
सक्ती – माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयदीप गर्ग जांजगीर चांपा के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री शुभदा गोयल द्वारा नवीन उपजेल सक्ती का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता तथा स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही बंदियों को विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जेल प्रशासन को बंदियों के लिए निर्धारित सभी सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराने एवं व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक जेल अधीक्षक ब्रिजेश साहू, समस्त जेल स्टाफ एवं न्यायालय कर्मचारी, पैरालीगल वालेंटियर उपस्थित रहे।




