सक्ती

प्रधानमंत्री आवास में कार्य करने वाले मजदूरों के पैसे को लूटने लगे हैं मेंट रोजगार सहायक सचिव – बिसाखा चौहान

सक्ती –  जनपद  कार्यालय से 2 किलोमीटर की दूरी पर प्रधानमंत्री आवास में मजदूरी के कार्य करने वाले में मजदूरों के मजदूरी पर डाका, जिन मजदूरों ने आवास बनाने में कार्य ही नहीं किया ऐसे मजदूरों के साथ  मीलकर खाते में मेट द्वारा राशि डालकर  25% मजदूरों को देकर 75%  इन मजदूरों से करता है वसूली ग्राम पंचायत पोरथा के प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों द्वारा बताया गया जॉब कार्ड रहने एवं मजदूरी का कार्य मकान में करने के बाद भी कुछ दिन का मजदूरी हमारे खाते में डालकर आई डी चेंज कर नेट द्वारा दूसरे के खाते में पैसा डालकर हमारे मजदूरी के पैसे को लूटने में लगा है प्रधानमंत्री आवास हितग्राही महिला भगवती यादव ने शपथ पत्र के साथ मेट राम पर आरोप लगाया है कि हमारे यहां प्रधानमंत्री आवास बन रहा था जिसमें मैं मजदूरी का कार्य करी हूं  और मेट राम द्वारा मेरे खाते में मजदूरी का 20 हजार रूपए  डाला गया जैसे ही मेरे खाते में पैसा आया राम  मेरे घर आया और कहने लगा कि आपके खाते में 20 हजार आया है वह दूसरे मजदूर का पैसा आपके खाते में आ गया है और उस पैसे को निकाल कर मुझे दो  जब मैं मजदूरी का कार्य किया है और जितने दिन काम किया उतना पैसा आया है तो कहने लगा आपका पैसा नहीं है और स्वयं मेरे साथ एक्सिस बैंक जाकर खाते से पैसा 20 हजार निकाला गया और उसमें से 13 हजार 5 सौ लेकर चला गया जब मैं पता की तो मेरे द्वारा मजदूरी का जो कार्य किया गया था वही पैसा आया था मैंने अपने पैसे मेट से मांगे तो उसने कहा यह आपका पैसा नहीं है जिसकी लिखित शिकायत मेरे द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय में शपथ पत्र देते हुए शासन प्रशासन से जांच कर मुझे मजदूरी का भुगतान मेट राम द्वारा जो ले जाया गया है उसे वापस दिलाने की मांग की गई है बता दें वही गांव के कई मजदूर ऐसे हैं जिन्होंने कार्य किया है परंतु कुछ दिन का ही मजदूरी डालकर आईडी चेंज कर दूसरे मजदूरों के खाते में पैसे डालकर मेंट द्वारा मजदूरों के पैसे को लूटने में लगे हैं  ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि  मेट अधिकारी कार्मचारी  मिलकर भ्रष्ट्राचार कर हमारे मकानों में जो मजदूर कार्य नहीं किए हैं  उन्हें मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है बिसाखा चौहान ने बताया मैंने प्रधानमंत्री आवास बनाने में कार्य क्या है परंतु मुझे आज तक मजदूरी नहीं मिली है मेरे द्वारा लिखित शिकायत कलेक्टर को की गई है परंतु अब तक जांच नहीं हुआ है वहीं हमारे गांव के कई ग्रामीण मजदूर कई मकानों में मजदूरी का कार्य किए हैं उन्हें भी मजदूरी भुगतान नहीं मिला है परंतु आईडी चेंज कर सचिन मेट द्वारा राशि अरण की जा चुकी है कहते हुए बिसखा ने सरपंच, सचिव, रोजगार  सहायक मेंट  पर आरोप लगाते हुए कहा प्रधानमंत्री आवास हितग्राही से  से पूछताछ कर सूक्ष्म जांच की जाए तो हमारे गांव में मजदूरों के नाम पर लाखों रुपए का भ्रष्टाचार सरपंच सचिव रोजगार सहायक मेंट  द्वारा बिना कार्य के मजदूरों का भुगतान का  भ्रष्टाचार उजागर होंगे शीघ्र अगर हम मजदूर का पैसा नहीं मिलेगा तो हम सभी मजदूर प्रशासन के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय  पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर हड़ताल पर बैठेंगे  इस संबंध में जिला कलेक्टरअमृत विकास तोपनो ने बताया प्रधानमंत्री आवास में मजदूरी भुगतान प्राप्त नहीं होने की शिकायत प्राप्त हुई है शीघ्र ही जांच टीम गठन कर जांच उपरांत सही शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी राशि आहरण करने वाले व्यक्ति परअपराध पंजीबद्ध किया जाएगा।