सक्ती

पहले दिया शादी का झांसा फिर बनाए शारीरिक संबंध पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती –  थाना डभरा जिला सक्ती शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाले आरोपी  गिरफ्तार हुआ है। अपराध क्रमांक 190/26 धारा 69 bns के तहत नाम आरोपी अशोक कुमार चौहान पिता माघेरान चौहान उम्र 26 वर्ष साकिन जेलपारा रायगढ़ है।मामले का विवरण – पीड़िता द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी अशोक कुमार चौहान पिता माघेराम चौहान निवासी जेलपारा रायगढ़ के द्वारा दिनांक 27-1-26 से जान पहचान होने से शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाया तथा शादी करने से इनकार किया गया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 190/26 धारा 69 bns का अपराध पंजीवट कर विवेचना लिया गया मामला गंभीर प्रकृति के होने से कायमी की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल , एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डभरा सुमित गुप्ता के द्वारा महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में कार्रवाई करने निर्देश दिये गये के परिपालन में थाना डभरा प्रभारी के द्वारा महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों को गंभीरता पूर्वक कार्यवाही करने के निर्देश पर की गई कार्यवाही। दिनांक 30.05.2026 को चंद्रपुर से प्रकरण के आरोपी अशोक कुमार चौहान को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया तथा बताया कि दिनांक 27-1-26 से लगातार शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना बताया की आरोपी को दिनांक 30-5-26 को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर जेल सक्ती भेजा गया।