सक्ती

गोरखपाली कोटवार हत्या कांड फरार आरोपी सुकदेव उर्फ कालु गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सक्ती- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 04.03.2026 के सुबह वह बस्ती तरफ़ से अपने खेत के बोर के पास जा रहा था , डबरी तालाब के पास करीबन 11:00 बजे लगभग आनंद राम कुर्रे और कोटवार रथ राम गोंड वहीं पास में थे, उसी समय सुकदेव कुर्रे एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा हाथ में लकड़ी का बल्ली, कांड. लेकर आए और पुरानी रंजिश की बात को लेकर आनंद राम कुर्रे के साथ मिलकर एक राय होकर अश्लील गाली देते हुए लकड़ी का बल्ली और कांड. से प्राण घातक हमला करते मारपीट कर हत्या कर दिए है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध क्र. 92/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 109(1), 103(1) , 3(5)Bns पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी आनंद राम कुर्रे जो मालखरौदा के एक कमरा छुपा था को दिनांक 08.03.2025  को एवं 02 विधि से संघर्षरत बालकों को दिनांक 09.05.2026 विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। मामले में एक आरोपी सुकदेव कुर्रे फरार हो गया था।

प्रकरण हत्या जैसे गंभीर अपराध का होने से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल , एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती,  डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिये थे जिसके परिपालन में आरोपी की पतासाजी की जा रही थी कि आरोपी सुकदेव उर्फ कालु कुर्रे पिता दुजराम कुर्रे उम्र 32 साल ग्राम गोरखापाली चौकी सकर्रा, थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.) को ग्राम गोरखापाली में घेराबंदी कर पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उपरोक्त अपराध धारा अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर घटित करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को दिनांक 30.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।