सक्ती

सक्ती थाना परिसर के अंदर नई बिल्डिंग में अजाक थाने का हुआ शुभारंभ

जिले के थानों के लिए मिली डायल 112 की नईगाड़िया

एसपी ठाकुर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

अजाक थाने के नए प्रभारी होंगे निरीक्षक कृष्ण चंद्र मोहले

सक्ती थाना परिसर के अंदर नई बिल्डिंग में अजाक थाने का हुआ शुभारंभ kshititech
सक्ती थाना परिसर के अंदर नई बिल्डिंग में अजाक थाने का हुआ शुभारंभ kshititech

सक्ती – जिला सक्ती में नवीन पुलिस थाना अजाक थाना का भव्य शुभारंभ किया गया। थाना परिसर कोतवाली सक्ती के सामने नवीन भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ किया।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, गिरधर जायसवाल, चितरंजय पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता, पत्रकार एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कहा कि अजाक थाना की स्थापना से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण में मदद मिलेगी तथा आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं समन्वय मजबूत करना विभाग की प्राथमिकता है। इसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि अजाक थाना के शुभारंभ से जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में और अधिक कसावट आएगी। पीड़ित लोगों को जल्द से जल्द न्याय मिलेगा तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि यह थाना समाज के कमजोर एवं पीड़ित वर्ग के लिए न्याय का मजबूत केंद्र साबित होगा तथा आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करेगा।कार्यक्रम उपस्थित लोगों ने इसे जिले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। आगंतुक अतिथियों के लिए स्वल्पाहार भी कराया गया। कार्यक्रम में सक्ती जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी भुवनेश्वरी पेकरा, पुलिस थाना सक्ती के टीआई लखन पटेल , झूला यातायात प्रभारी वाई एन शर्मा सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रभारी, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी  मौजूद रहे।
कृष्ण चंद्र मोहले होंगे अजाक थाना प्रभारी
19 मई से जिला मुख्यालय सक्ती में प्रारंभ हुए अजाक थाने के प्रभारी की जिम्मेदारी निरीक्षक कृष्ण चंद्र मोहले को दी गई है। कृष्ण चंद्र मोहले ने पुलिस कप्तान एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अपना पदभार ग्रहण कर लिया तथा उन्होंने पूरी निष्ठा एवं सजग़ता के साथ कार्य करने की बात कही है।
सक्ती जिले को मिली डायल112  की नई गाड़ियां
छत्तीसगढ़ शासन पुलिस विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में प्रत्येक थाना क्षेत्र में आम नागरिकों को सुरक्षा उपलब्ध करवाने की दिशा में 112 वाहन सेवा प्रारंभ की गई थी इसमें आधुनिकी करण करते हुए जीपीएससी युक्त नई गाड़ियां प्रदान की गई है जिसमें कॉल करने वाले प्रार्थी का लोकेशन ऑटोमेटिक ट्रेस हो जाएगा। जिसका विधिवत आज हरी झंडी दिखाकर पुलिस कप्तान ने सभी थाना क्षेत्र के लिए रवाना किया।