सक्ती

एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस के बढ़ती समस्या को रोकने जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन कि पहल

एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस के बढ़ती समस्या को रोकने जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन कि पहल kshititech

सक्ती- खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आदेशानुसार एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार “सही दवा – शुद्ध आहार – यही छत्तीसगढ़ का आधार” जनजागरूकता अभियान के 12 वें दिन 08.05.2026 को औषधि निरीक्षक जिला सक्ती के द्वारा स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधियों (नारकोटिक दवाओं) तथा एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग के संबंध में ग्राम पंचायत देवरमाल के वरिष्ठ नागरिकों एवं शासकीय महाविद्यालय नगरदा के छात्रों के मध्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाओं के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों, एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस की बढ़ती समस्या तथा नारकोटिक दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य ए पी गोस्वामी एवं अमित तिवारी उपस्थित रहे जबकि ग्राम पंचायत देवरमाल से रामाधार जायसवाल, ठाकुर राम सिदार, लीलाधर सिंह सिदार, लेखराम जायसवाल,  रामप्यारे सिदार, पूरन साहू, सोचूं सिदार, अयोध्या सिंह सिदार, मंगल सिंह सिदार, तीरीथ साहू, साहेब लाल सिदार, धरम सिदार, महेश्वर साहू, कन्हैया सिदार, चक्रधर सिदार, शशिभूषण, दिलेश्वर, परमेश्वर सिदार, मंगली बाई, बैयान बाई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

औषधि निरीक्षक दुर्गेश कैवर्त द्वारा विद्यार्थियों को नशा एवं दवा दुरुपयोग से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देने के साथ शपथ दिलाई गयी।