सक्ती

सक्ती के छात्रों को एयरपोर्ट विजिट का मौका, फाइटर विमान देखने का सुनहरा अवसर, 13 मई को ऑनलाइन परीक्षा के जरिए होगा चयन

चयनित विद्यार्थियों को कॉकपिट में बैठने का मिलेगा अनुभव

सक्ती के छात्रों को एयरपोर्ट विजिट का मौका, फाइटर विमान देखने का सुनहरा अवसर, 13 मई को ऑनलाइन परीक्षा के जरिए होगा चयन kshititech

सक्ती – जिला प्रशासन सक्ती द्वारा जिले के होनहार छात्रों के लिए विशेष एयरपोर्ट भ्रमण (एयरपोर्ट विजिट) कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर के तहत चयनित छात्रों को फाइटर पायलट एवं सिविलियन एयरक्राफ्ट को करीब से देखने तथा कॉकपिट में बैठने का शानदार अनुभव प्राप्त होगा। यह भ्रमण 17 मई (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र भाग ले सकेंगे। चयन प्रक्रिया के तहत सामान्य ज्ञान एवं एप्टीट्यूड आधारित 1 घंटे की बहुविकल्पीय (एमसीक्यूं) ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा 13 मई को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगी। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से ली जाएगी, इसलिए विद्यार्थियों को इंटरनेट सुविधा वाला मोबाइल साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। इच्छुक छात्रों को पंजीकरण फॉर्म भरकर जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्रों में से अपनी पसंद का केंद्र चुनना होगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है तथा इसमें किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऑनलाइन पंजीयन फॉर्म का लिंक https://forms.gle/LpLuneAWALY37XKP7 के माध्यम से भर सकते हैं। जिला प्रशासन ने जिले के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ लें तथा इस जानकारी को अपने क्षेत्र के छात्रों और अभिभावकों तक अवश्य साझा करें, ताकि जिले के युवा अपने सपनों को नई उड़ान दे सकें।