सक्ती

सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन हेतु सुरक्षा गार्ड व नाईट गार्ड के 02 रिक्त पदों पर महिला अभ्यर्थियों से 17 मई 2026 तक आवेदन आमंत्रित

सक्ती-  भारत शासन एवं एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत अम्ब्रेला स्कीम के रूप में योजना “मिशन शक्ति” 01 अप्रैल 2022 से लागू किया गया है। मिशन शक्ति अम्ब्रेला योजना अंतर्गत दो उपयोजनाएं संबल एवं सामर्थ्य शामिल हैं। संबल उपयोजना अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर योजना सम्मिलित है। जिला सक्ती को संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से सुरक्षा गार्ड व नाईट गार्ड के 03 पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदन में योग्य उम्मीदवार से 01 पद का चयन किया गया है, शेष 02 पद रिक्त हैं। शेष सुरक्षा गार्ड व नाईट गार्ड के रिक्त 02 पदों हेतु केवल महिला अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट तथा कोरियर के माध्यम से दिनांक 17 मई 2026 शाम 05 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सक्ती (जेठा रीपा भवन लवसरा रोड सक्ती, जिला सक्ती) पिन कोड 495689 के पते पर आमंत्रित किये जाते हैं। लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य है। सखी वन स्टॉप सेंटर हेतु मानव संसाधन अंतर्गत ली जाने वाली सेवा प्रदाताओं की संख्या 02 निर्धारित की गई है। चयनित सेवा प्रदाताओं को एकमुश्त मासिक सेवा शुल्क 11,360 रुपये देय होगा तथा वेतन मैट्रिक्स लेवल-1 के अनुसार केवल यात्रा व्यय भत्ता भुगतान गणना के लिए मान्य होगा। सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन हेतु सेवा प्रदाताओं की भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त किया जा सकता है।