शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरदा में डॉ. खिलावन साहू ने किया ध्वजारोहण

सक्ती / नगरदा – स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगरदा में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. खिलावन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर सलामी दी। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित किया।
अपने संबोधन में डॉ. साहू ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा देश की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लेने का दिन है। देश की युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति को जीवन का आधार बनाने का संदेश देते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। उनके ज्ञान, प्रतिभा और सकारात्मक सोच से भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का सपना साकार होगा।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नगरदा के सरपंच बी.एल. यादव, समिति अध्यक्ष विनोद जायसवाल, पूर्व सरपंच जागेश्वर सिंह सिदार, उपसरपंच श्रीमती लता विजेंद्र कंवर, पूर्व उपसरपंच सुफलराम बरेठ, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल जायसवाल सहित बहोरन साहू, नंदन जायसवाल, योगेंद्र जायसवाल, ऋषि श्रीवास, सियाराम साहू, धरम कंवर, भगदन केंवट, विजय कंवर, श्याम चौहान, राम कुमार कंवर,गया राम साहू, श्रीमती रोशनी साहू, तुलेश्वर साहू, दिनेश राठौर,रामेश्वर कंवर ,अंजोर कंवर,प्राचार्य छत राम सिदार सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का भाव देखने को मिला। प्रभात फेरी में डॉ खिलावन साहू एवं जनप्रनिधि भी शामिल रहे।

