सक्ती जिले में आबकारी वृत्त सक्ती एवं आबकारी वृत्त जैजैपुर ने करी अवैध शराब कारोबारियो पर बड़ी कार्रवाई


सक्ती – सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक 14/04/26 को आबकारी वृत्त द्वारा वार्ड नंबर 20 रायपुरा भाटापारा थाना बाराद्वार में छोटेलाल कुर्रे पिता चंदुआ राम उम्र 41 वर्ष के द्वारा अपने घर में महुआ शराब को विक्रय करने के लिए रखने की सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान के कमरे से दो नग प्लास्टिक पन्नी प्रत्येक में 5 लीटर भरी कुल मात्रा 10 लीटर महुआ शराब बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया।
वार्ड नंबर 2 कसेर पारा थाना सक्ती में राजेश टंडन पिता पंचराम उम्र 41 वर्ष के द्वारा अपने घर में महुआ शराब को विक्रय करने के लिए रखने की सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान के कमरे से तीन नग प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में 2 लीटर भरी कुल मात्रा 6 लीटर महुआ शराब बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया।


