उप जेल सक्ती में विधिक जागरूकता शिविर एवं विधिक भ्रमण का हुआ आयोजन

सक्ती – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), जांजगीर-चांपा के मार्गदर्शन में आज उपजेल सक्ती का विधिवत भ्रमण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के सचिव, मनोज कुमार कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।जेल का निरीक्षण सचिव मनोज कुमार कुशवाहा ने जेल परिसर का भ्रमण कर बंदियों के रहन-सहन, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। शिविर के दौरान बंदियों को उनके मौलिक अधिकारों और ‘निःशुल्क विधिक सहायता’ के बारे में विस्तार से बताया गया। कुशवाहा ने कहा कि कोई भी बंदी वकील के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए।उन्होंने जेल में निरुद्ध विचाराधीन कैदियों से व्यक्तिगत चर्चा की और उनकी कानूनी समस्याओं को सुना। उन्होंने कैदियों को उनके मामलों की वर्तमान स्थिति और अपील संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी दी
शिविर को संबोधित करते हुए सचिव मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा कानून की जानकारी ही बचाव है। विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है, चाहे वह जेल की सलाखों के पीछे ही क्यों न हो। बंदियों को अनुशासित जीवन जीने और जेल से रिहा होने के बाद समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया. उक्त जेल समीक्षा के दौरान सहायक जेल अधीक्षक विजय पटेल समस्त जेल स्टाफ एवं पैरालीगल वॉलिंटियर्स जयराम गढ़ेवाल, मनीष साहू उपस्थित रहे।


