पुलिस चौकी फगुरम क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले 01 आरोपी के साथ अन्य दो अपचारी बालको पर बड़ी कार्यवाही

सक्ती- पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा जिले के थाना एवं चौकी क्षेत्र मे लगातार अवैध मादक पदार्थों के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिये जा रहे है निर्देश के पालन में चौकी फगुरम प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली के द्वारा लगातार क्षेत्र में कार्यवाही किया जा रहा है इसी क्रम मे दिनांक 15.03.2026 को जरिये मुखबीर सुचना मिला कि दो मोटर सायकल मे कुछ व्यक्ति ग्राम भांटा परसा रोड से अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते लेकर जा रहे है की मुखबीर सुचना के बारे मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज पटेल को अवगत कराकर उनसे उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर सूचना तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ व गवाहो के साथ एन.डी.पी.एस. एक्ट के नियमो का पालन करते हुये ग्राम भांटा परसा रोड यश पेट्रोल पंप के सामने नाकाबंदी करते हुये रेड कार्यवाही किये एवं मौके पर तलाशी / बरामदगी पंचनामा तैयार कर आरोपियो के कब्जे से पृथक पृथक एक मोटर सायकल हिरो होण्डा पैशन प्रो कमांक सीजी 11 सी ए 6383 मे विधी से संघर्षरत बालक नितिन कुमार पिता राजकुमार महिलांगे एवं शुभम बरेठ पिता अर्जुन बरेठ दोनो निवासी ग्राम बड़े रवेली थाना मालखरौदा जो एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 03 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करते पाये गये एवं आरोपी गोपी साहु पिता चन्द्रकुमार उम्र 20 वर्ष निवासी पिहरीद थाना मालखरौदा जो अपने हिरो स्पेलेंडर काला रंग के मो०सा० कमांक सीजी 11 बी यु 5457 के हेण्डल में लटके एक लाल पीले रंग के प्लास्टिक के झोला में भरा 03 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल जुमला 6.194 किलो ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाईल कुल जुमला कीमति लगभग 4,81,550 रू. को बरामद किया गया आरोपियो के द्वारा जप्त मादक पदार्थ गांजा के संबंध मे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाने पर उक्त मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 20 बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध कायम कर आरोपी एवं अपचारी बालको को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।


