भारत सरकार के राष्ट्रीय अभियान के तहत उर्जा संरक्षण पर किया गया प्रतियोगिता का आयोजन

सक्ती – ऊर्जा संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से अक्षय ऊर्जा विभाग , सक्ती ने ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय अभियान के तहत आज दिनांक 11मार्च 2026 को उर्जा संरक्षण पर मॉडल ,चित्रकला,स्लोगन ,रंगोली ,प्रतियोगिता-2025-2026 का प्रमाण पत्र वितरण सह सम्मान समारोह आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम की का संचालन जिला नोडल अधिकारी छबि राठौर ने की। इस प्रतियोगिता में जिलों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला स्तर के इस प्रतियोगिता में ऊर्जा संरक्षण के संदेश को बच्चों ने अपनी रचनात्मकता से जीवंत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुऐ जिला ऊर्जा संरक्षण अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने अपनी बात रखते हुए कहा कि विद्युत विभाग के तत्वावधान में,अक्षय ऊर्जा विभाग , शिक्षा विभाग और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर विद्यालय और जिला स्तरीय चित्रकला ,रंगोली ,स्लोगन प्रतियोगिताओं का प्रभावी ढंग से आयोजन किया है। ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय अभियान को आगे बढ़ाने और ऊर्जा संरक्षण पर सतत प्रथाओं की संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम की जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कुमुदिनी बाघ ने जिले के सभी चयनित छात्र छात्राओं ,शिक्षकों को संबोधित करते हुए कि ऊर्जा को भविष्य के लिए संरक्षण करना आवश्यक है एवं ऊर्जा के नए विकल्प को खोज करना है ताकि आने वाली पीढ़ियों को निरंतर ऊर्जा प्राप्त हो । जिला संखियिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दिए।
इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है-
ऊर्जा संरक्षण मॉडल
प्रथम तुलेसवरी निषाद कक्षा 11 शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय ,टून्द्री,
द्वितीय तान्या राठौर कक्षा 11वीं शासकीय उच्चत्तर माद्यमिक विद्यालय ,पोरथा ,
तृतीय निधि साहू शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय ,सकरेली कला ,
ऊर्जा संरक्षण स्लोगन लेखन प्रतियोगिता
प्रथम आर्य महाराणा स्वामी आत्मानंद अंगेजी माध्यम विद्यालय ,सक्ती
द्वितीय शीतल साहू कक्षा 11 शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय ,टून्द्री
तृतीय रागिनी यादव कक्षा 11 शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय ,पोरथा
ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता
प्रथम अदिती अग्रवाल स्वामी आत्मानंद अंगेजी माध्यम विद्यालय ,सक्ती
द्वितीय युगचंद्रा कक्षा 11 मणिका माता उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय , भोथीया
तृतीय शान्ति साहू कक्षा 11 शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय , टुन्द्री
उर्जा संरक्षण पर भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें हंशु पटेल,संध्या चौहान,तुलसी पटेल,कृतिका प्रधान, दीपीका पटेल ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर अपने संस्था को गौरवांवित किये ।


